तेज रफ्तार स्लीपर बस हाईवे के मीडियन में उतरी, बड़ा हादसा टला, कुछ यात्री घायल

0


शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के एनएच-46 स्थित सड़ बाईपास पर सवारियों से भरी एक स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर हाईवे के मीडियन में उतर गई। गनीमत रही कि मीडियन की गीली मिट्टी में बस फंस गई, जिससे वह पलटने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।


जानकारी के मुताबिक कृष्णा ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP 31 ZD 8199 इंदौर से यात्रियों को लेकर ग्वालियर जा रही थी। बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बदरवास के सड़ बाईपास के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर मीडियन में उतर गई। हादसे के बाद बस चालक और अन्य स्टाफ मौके से फरार हो गए।


सूचना मिलते ही बदरवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके गंतव्य के लिए दूसरी व्यवस्था कर रवाना किया। हादसे में बामौरकला निवासी मोनिका जाटव सहित कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।


यात्रियों ने आरोप लगाया कि चालक शुरुआत से ही तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चला रहा था। रास्ते में कई यात्रियों ने उसे धीमी गति से वाहन चलाने की बात भी कही गई थी, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। फिलहाल बदरवास थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top