हवाई पट्टी इलाके में पानी से भरे गड्ढे में मिली युवक की लाश की हुई पहचान, मिर्गी का मरीज था मृतक

0


 शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र स्थित हवाई पट्टी इलाके में गुरुवार शाम पानी से भरे गड्ढे में मिले युवक के शव की पहचान पुलिस ने कर ली है। मृतक की पहचान मोमीन मोहल्ला वार्ड क्रमांक 21 निवासी 20 वर्षीय जाहिद खान पुत्र माजिद खान के रूप में हुई है।


परिजनों ने बताया कि जाहिद बुधवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार शाम हवाई पट्टी क्षेत्र में पानी से भरे गड्ढे में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में शव की पहचान जाहिद खान के रूप में हुई।


परिजनों के अनुसार जाहिद को मिर्गी की बीमारी थी। हालांकि वह हवाई पट्टी इलाके में कैसे पहुंचा और घटना के समय उसके साथ कोई था या नहीं, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है।


देहात थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top