नरवर में कोली समाज के तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे बिलाल खान, दिवंगत माताजी को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से की मुलाकात।

0

 


शिवपुरी जिले के नरवर नगर में सार्थक लोक सेवा एवं जन कल्याण युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिलाल खान ने शीतलापुरा वार्ड क्रमांक-05 में कोली समाज द्वारा आयोजित तेरहवीं (गंगा भोज) कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। देखिए यह रिपोर्ट...


शनिवार, 11 जुलाई 2026 को नरवर के शीतलापुरा वार्ड क्रमांक-05 में आयोजित तेरहवीं (गंगा भोज) कार्यक्रम में सार्थक लोक सेवा एवं जन कल्याण युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिलाल खान पहुंचे। उन्होंने दिवंगत माताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें विनम्र नमन किया।


कार्यक्रम के दौरान बिलाल खान ने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय को सहन करने की शक्ति प्रदान हो।

वीओ-3:

इस अवसर पर फाउंडेशन के सचिव राम वर्मा, रामदीन कोली (नेता जी), पूर्व अध्यक्ष कोली समाज नरवर अरविन्द लहरिया, पूर्व अध्यक्ष शशि भूषण कबीर सहित कोली समाज के अनेक गणमान्य नागरिक और समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top