ईसागढ़ की नाबालिक बालिका को साइबर सेल टीम की मदद से सुरक्षित दस्तयाब किया गया

0

 


थाना सिरसौद पुलिस द्वारा अपराध क्र. 255/25 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को सायबर सेल टीम की मदद से लोकेशन का पता कर ईसागढ डेगरा जिला मथुरा उ0प्र0 से सुरक्षित दस्तयाब किया एवं परिजनों को सुपुर्द किया।


दिनांक 27.12.2025 को फरियादिया निवासी ग्राम खोरघार थाना सिरसौद ने थाने पर रिपोर्ट किया कि दिनांक 21.12.2025 के दोपहर करीबन 02.00 बजे मेरी नाबालिग लडकी बिना बताये कहीं चली गई है, उक्त रिपोर्ट पर से थाना सिरसौद पर अपराध क्र. 255/25 धारा 137(2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया।


मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नाबालिग बालक/बालिकाओं के दस्तयाबी हेतु ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले मे अपह्रत नाबलिग बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु तत्परता एवं गंभीरता से कार्यवाही करने की हेतु समस्त थाना प्रभारीयों को निर्देश दिये गये हैं।

 पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी  आनंद राय के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरसौद द्वारा टीम गठित की गई । अपह्रता की दस्तयावी हेतु सायबर सेल शिवपुरी की मदद ली गई जिससे अपह्रता की लोकेशन जिला मथुरा मे होना पाया गया, उक्त लोकेशन के माध्यम से टीम को उत्तर प्रदेश भेजा गया। टीम के द्वारा ईसागढ डेगरा जिला मथुरा उ0प्र0 से थाना सिरसौद के अप.क्र.255/25 धारा 137(2) बीएनएस की अपह्रता को सुरक्षित दस्याब किया गया एवं परिजनों को सुपुर्द किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top