विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला चिकित्सालय में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित ; परिवार नियोजन, स्वास्थ्य और जनसंख्या संतुलन पर दी गई जानकारी

0

 


शिवपुरी, विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय शिवपुरी के सभाकक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  राजेन्द्र प्रसाद सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रंजना चतुर्वेदी ने की।


शिविर में सचिव  रंजना चतुर्वेदी ने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या के बीच संसाधनों का संतुलित उपयोग और परिवार नियोजन बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 11 जुलाई को लोगों को जनसंख्या, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक संतुलन जैसे विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय सिंह ऋषीश्वर ने परिवार नियोजन, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, संसाधनों के बेहतर उपयोग और सतत विकास के संबंध में जानकारी दी। जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या संसाधनों, पर्यावरण और विकास पर सीधा प्रभाव डालती है। ऐसे में जनसंख्या संतुलन बनाए रखने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है।


कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ.आर.पी. सिंह, डिफेंस काउंसिल शिवपुरी से डिप्टी चीफ  पवन कुमार चंदेल,  निखिल सक्सेना, जिला चिकित्सालय के अधिकारी-कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top