एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा द्वारा रात्रि के समय थाना भौंती पहुंचकर थाने का औचक निरीक्षण किया एवं रात्रि गस्त मे लगे बल को चैक किया।

0


थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टरों को चैक करते हुये की जा रही  कार्यवाहियों के संबंध मे दिशा निर्देश दिये।  


रात्रि के समय पुलिस गस्त अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों व अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण व कार्यवाही करने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में दिनांक 12-13/06/2026 की रात्रि मे एसडीओपी पिछोर  प्रशांत शर्मा द्वारा थाना भौंती का औचक निरीक्षण किया।

एसडीओपी पिछोर द्वारा रात्रि गश्त को चैक करते हुये थाने का औचक निरीक्षण कर निम्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिये।

1. रात्रि दफ्तर ड्यूटी में आरक्षक पीकेस उपस्थित मिले।

2. थाने की हवालात में कोई बन्दी नहीं पाया गया।

3. थाने के महत्वपूर्ण रजिस्टर चेक किए और टीप अंकित की गयी।

4. रात्रि गश्त में लगे बल को  सतर्कता से गश्त करने के निर्देश दिए गए।

5. थाना परिसर का भ्रमण कर साफ सफाई का जायजा लिया।

6. वारंट तामीली के लिये निर्देशित किया।

7. अवैध गतिविधियों मे संलिप्त लोगों पर कार्यवाही के लिये बताया।

8. थाने के 13 सीसीटीवी कैमरे चालू पाए गए।

9. थाने की माइक्रोबीट प्रणाली की जानकारी ली एवं रजिस्टर चैक किये।

10. थाने पर विवेचना हेतु प्राप्त टेबलेट के माध्यम से लगातार विवेचना दर्ज करने हेतु निर्देश दिये। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top