अमृत हरित अभियान 2026 एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत थीम रोड पर हुआ वृक्षारोपण

0


 शिवपुरी। अमृत हरित अभियान 2026 एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत थीम रोड पर गैप फिलिंग के तहत डिवाइडर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एलआईसी एवं नगर पालिका परिषद शिवपुरी के संयुक्त उपक्रम में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में हैप्पी डेज स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। इस अवसर पर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी  यशवंत राठौर जी, नगर पालिका अध्यक्ष  गायत्री शर्मा जी एवं वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद अमरदीप शर्मा जी सहित अन्य उपस्थितजन मौजूद रहे।


वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान थीम रोड के डिवाइडर पर पौधे लगाए गए। इस पहल का उद्देश्य शहर में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और नागरिकों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।


नगर पालिका परिषद शिवपुरी द्वारा अमृत हरित अभियान 2026 के तहत शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने और सड़कों के डिवाइडरों को हरा-भरा एवं आकर्षक बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।


आगे भी अभियान रहेगा जारी


अमृत हरित अभियान 2026 एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। नगर पालिका का उद्देश्य शिवपुरी शहर को अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाना है।


“एक पेड़ मां के नाम — हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर भविष्य की ओर एक कदम।”

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top