कलेक्टर अरपित वर्मा ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने व्यवस्थाओं को समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, साफ-सफाई, मंच एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रस्तावित दौरे को लेकर शहर में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि मंत्री सिंधिया के शिवपुरी आगमन पर आयोजित कार्यक्रम सुचारू और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।


