घरेलू विवाद के बीच रहस्यमय ढंग से लापता हुई महिला, 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं

0


 एक ही परिवार में ब्याही दो सगी बहनों में से बड़ी बहन के अचानक गायब होने से मचा हड़कंप, फिजिकल थाना पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी


 शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र से एक महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। एक ही परिवार में ब्याही दो सगी बहनों में से बड़ी बहन शनिवार सुबह अचानक घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी समय बीतने के बाद भी जब महिला वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास के इलाकों के साथ-साथ रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने फिजिकल थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

एक ही परिवार में हुई है दोनों बहनों की शादी

जानकारी के अनुसार कमलागंज घोसीपुरा स्थित बड़ी मस्जिद के पास रहने वाली रुखसार बानो ने फिजिकल थाना पुलिस को बताया कि उसकी और उसकी बड़ी बहन नसीम बानो की शादी एक ही परिवार में हुई है। रुखसार के अनुसार पिछले कुछ दिनों से उसकी बड़ी बहन नसीम बानो और उसके पति ताज खां के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

परिजनों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच चल रहे घरेलू विवाद को लेकर नसीम बानो परेशान चल रही थी। इसी बीच शनिवार 8 अगस्त की सुबह करीब 10 बजे नसीम बानो बिना किसी को बताए घर से निकल गई।

काफी तलाश के बाद भी नहीं मिली महिला

जब काफी देर तक नसीम बानो वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की। इसके अलावा रिश्तेदारों, परिचितों और संभावित स्थानों पर भी महिला के बारे में जानकारी जुटाई गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

लगातार तलाश के बावजूद महिला का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने फिजिकल थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की तलाश

सूचना मिलने के बाद फिजिकल थाना पुलिस ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कही जगह के सीसीटीवी कैमरे खगांले गये,पुलिस द्वारा महिला के संभावित ठिकानों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। महिला के अचानक लापता होने के कारण परिजन चिंतित हैं और जल्द उसके सकुशल वापस लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

फिलहाल महिला के लापता होने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top