सोनू जाटव को गिफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थों व अवैध गतिविधियों के विरूद्घ जीरो टोलरेंस अपनानें के निर्देश दिये गये हैं।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर. डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में दिनांक 10.08.2026 को थाना-बैराड पुलिस को ज़रिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मारोरा खालसा में पुलिया के पास दो नीले रंग की प्लास्टिक की कैनों में अबैध कच्ची शराब लेकर कहीं जाने की फिराक मे खङा है। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु फोर्स तलब कर मय फोर्स के मुखबिर के बतायें स्थान पर पहुंचे जहां मुखबिर के द्वारा बताये हुलिये का एक व्यक्ति खड़ा दिखा जो अपने पास दो नीले रंग की प्लास्टिक कैनें रखे दिखा, जो कहीं जाने के फिराक मे खङा था, जिसे फोर्स की मदद से घेरकर पकडा एवं नाम पता पूँछा तो अपना नाम सोनू पुत्र काशीराम जाटव उम्र 20 साल निवासी खरई जालिम थाना बैराङ का होना बताया आरोपी के कब्जे से हाथ भट्टी की बनी देशी कच्ची शराब करीवन 80 लीटर कीमती 16000/- रूपये समक्ष पंचान विधिवत जप्त की गई। बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्धं अपं.क्र.308/2026 धारा 34(2) आवकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।
जप्त मालः- हाथ भट्टी की बनी देशी कच्ची शराब करीवन 80 लीटर कीमती 16000/- रूपये।


