पुलिस के अनुसार माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शिवपुरी द्वारा प्रकरण क्रमांक SCNIA/668/2021, धारा 138 एनआई एक्ट में सजा प्राप्त आरोपी को सजा भुगताने के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद आरोपी करीब एक वर्ष से पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर.डी. प्रजापति एवं सीएसपी शिवपुरी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना फिजिकल पुलिस ने वारंट की तामीली के लिए आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोहेब खांन पुत्र ताज मोहम्मद, उम्र 37 वर्ष, निवासी कमालगंज घोषीपुरा, शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी सहित अपराध नियंत्रण के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई को वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।


