रक्षाबंधन पर सूने घर में बड़ी चोरी, 70 लाख के जेवर और नकदी पार

0


 शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दौलत सिंह होटल के पीछे उस वक्त सनसनी फैल गई, जब रक्षाबंधन मनाने कानपुर गए एक परिवार के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। मकान मालिक मातादीन चौधरी ने बताया कि उनका पूरा परिवार रक्षाबंधन के पावन पर्व पर 28 अगस्त को दोपहर डेढ़ बजे कानपुर गया हुआ था। इसके बाद जब वह अकेले लौटकर लगभग रात एक बजे अपने घर पहुंचे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर कमरों के ताले भी टूटे हुए पाए गए और सारा सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने इस वारदात को अंजाम देते हुए घर से 3.5 लाख रुपये नकद, करीब 28 तोले सोना और 3.5 किलो चांदी के आभूषण समेत कुल लगभग 70 लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर रविवार सुबह 8 बजे फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top