धरना प्रदर्शन में शामिल अभ्यर्थियों ने टेट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर शासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं और न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और शासन को अभ्यर्थियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
इस शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन में पवन अवस्थी, तारिक सिद्दीकी, राकेश आचार्य, राजेश सिंह दांगी, भागवत ओझा, फिरोज बेग मिर्जा, अमर सिंह कोटिया, फिरोज खान, कीरत सिंह लोधी, शकील खान, अवधेश श्रीवास्तव, राज, महेंद्र सिंह जाट, दिलीप उपाध्यक्ष, सत्येंद्र भार्गव, राजीव विश्वकर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, देवेंद्र लोधी, रविशंकर लोधी, अशोक कुमार, वीरेंद्र अवस्थी सहित बड़ी संख्या में साथियों ने सहभागिता की।
धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने एकजुट होकर अपनी आवाज शासन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। प्रदर्शन के दौरान सभी ने शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को उठाया। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का उचित समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
तात्या टोपे की समाधि स्थल से प्रेरणा और आशीर्वाद लेकर शुरू किया गया यह धरना प्रदर्शन शिवपुरी में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। प्रदर्शनकारियों ने शासन से टेट परीक्षा से संबंधित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।


