जिले में हर्षाेल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनेगा 80 वां स्वतंत्रता दिवस

0


 मुख्य समारोह में कलेक्टर अर्पित वर्मा करेंगे ध्वजारोहण


 शिवपुरी जिले में गौरवशाली भारतवर्ष की स्वाधीनता के 80 वें स्वतंत्रता दिवस को हर्षाेल्लास और गरिमामय ढंग से मनाया जायेगा। जिला स्तरीय मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड पर होगा।  जिला स्तरीय मुख्य समारोह में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा ध्वजारोहण करेंगे।


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समारोह में मुख्य अतिथि का आगमन प्रातः 8.58 बजे होगा। प्रातः 9 बजे राष्ट्रगीत का गायन होगा। प्रातः 9.05 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान उपरांत संयुक्त परेड का निरीक्षण कर सलामी लेंगे। इसके बाद हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट होगा। प्रातः 9.30 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का लाइव प्रसारण होगा। प्रातः 10 बजे जिले की उपलब्धियों की झलक अथवा बधाई संदेश का वाचन होगा। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top