महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

0


 कोलारस-कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में गुरुवार को कोलारस नगर में बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। तेज बारिश के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोलारस बस स्टैंड से जगतपुर तिराहे तक पैदल मार्च कर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलभद्र सिंह धाकड़ और महिला  ब्लॉक अध्यक्ष गीता खटीक  वे  रहीं   साथ  में कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। शक्कर, खाद्य तेल, डीजल, पेट्रोल और गैस सहित रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने और आमजन को राहत देने की मांग की।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top