स्वतंत्रता दिवस पर शिवपुरी में दिखा उत्साह का अनूठा माहौल, कलेक्टर अर्पित वर्मा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

0


 शिवपुरी में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस ऐतिहासिक पुलिस परेड ग्राउंड में बेहद हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रभारी मंत्री के अस्वस्थ होने के कारण कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने सुबह 9:05 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। प्रोबेशनल डीएसपी नितिन धुर्वे के नेतृत्व में निकली 12 प्लाटून की भव्य मार्च पास्ट और हर्ष फायर ने सभी का मन मोह लिया।


समारोह में मुख्यमंत्री के लाइव संदेश के बाद कलेक्टर वर्मा ने जिले की विकासत्मक उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी साझा की। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का विशेष सम्मान किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे प्रांगण को ऊर्जा से भर दिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया, विधायक देवेंद्र जैन, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों की उपस्थिति ने समारोह में चार चांद लगा दिए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top