पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिले में वांछित स्थाई वारंटियों की तामीली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में फरार वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित दुबे द्वारा स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। गठित टीम द्वारा 5 सितंबर 2026 को स्थाई वारंटियों की तलाश के दौरान न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 152/20 में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी विजय उर्फ धर्मवीर रावत, पुत्र दयाराम रावत, उम्र 28 वर्ष, निवासी विलोखदुर्ग, थाना देहात शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार किए गए स्थाई वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी करीब छह वर्षों से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
फरार वारंटियों पर पुलिस की नजर
कोतवाली पुलिस द्वारा स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा। पुलिस का कहना है कि लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
इनकी रही विशेष भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, प्रधान आरक्षक 51 महेंद्र दीवान, आरक्षक 344 जितेंद्र रावत, आरक्षक जितेंद्र रावत तथा सैनिक 175 रामभरत नरवरिया की विशेष भूमिका रही।


