शिवपुरी में 4 दिन में 6.65 इंच बारिश, मड़ीखेड़ा डैम 92% से ज्यादा भरा... 4 गेटों से पानी की निकासी जारी

0



शिवपुरी जिले में लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों और जलस्रोतों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।

पिछले चार दिनों में जिले में औसतन 169.01 मिलीमीटर यानी करीब 6.65 इंच बारिश दर्ज की गई है।


3 सितंबर तक जिले की औसत बारिश 701.52 मिलीमीटर थी, जो 6 सितंबर तक बढ़कर 870.53 मिलीमीटर पहुंच गई। खास बात यह है कि जिले की सामान्य वार्षिक औसत बारिश 816.3 मिलीमीटर है, यानी इस सीजन में अब तक सामान्य औसत से 54.23 मिलीमीटर ज्यादा बारिश हो चुकी है।


बारिश के चलते अटल सागर मड़ीखेड़ा डैम में भी पानी की आवक तेजी से बढ़ रही है। रविवार सुबह 8 बजे डैम का जलस्तर 345.30 मीटर दर्ज किया गया, जबकि डैम का पूर्ण भराव स्तर 346.25 मीटर है।


फिलहाल डैम में 769.19 एमसीएम पानी मौजूद है, जो इसकी कुल क्षमता का 92.14 प्रतिशत है। वहीं पिछले 24 घंटे में डैम में करीब 1150 क्यूमेक्स पानी की आवक दर्ज की गई है।


बढ़ती जल आवक को देखते हुए डैम के चार गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। गेट नंबर 5 और 6 को एक-एक मीटर, जबकि गेट नंबर 4 और 7 को आधा-आधा मीटर खोला गया है।


इसके अलावा पावर हाउस और उकायला की ओर भी पानी छोड़ा जा रहा है। सुबह 8 बजे डैम से कुल आउटफ्लो करीब 950 क्यूमेक्स दर्ज किया गया।


हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस बार मड़ीखेड़ा डैम में पानी का भराव थोड़ा कम है। 6 सितंबर 2025 को डैम 97.09 प्रतिशत भरा था, जबकि इस साल यह आंकड़ा 92.14 प्रतिशत है।


वहीं जिले में पिछले साल इसी तारीख तक 1371.52 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी, जबकि इस साल अब तक 870.53 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।


लगातार बारिश और करीब 1150 क्यूमेक्स पानी की आवक के चलते मड़ीखेड़ा डैम के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top