किसानों के मुआवजे और आदिवासी उत्पीड़न पर गरमाई राजनीति: सपा ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

0




शिवपुरी में समाजवादी पार्टी ने बुधवार दोपहर 2 बजे जिला कलेक्टर को 7 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सौंपा है। पार्टी के जिला महा सचिव पंकज सिंह तोमर के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन के माध्यम से कई गंभीर मुद्दों पर प्रशासनिक कार्रवाई की मांग उठाई गई है।


ज्ञापन में मुख्य रूप से राशन घोटाले की उच्चस्तरीय जांच कराने और अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई है। इसके अलावा, कोलारस क्षेत्र के गोटारी गांव में आदिवासियों की जमीन पर कुछ सरदारों द्वारा कब्जा करने, उनके साथ मारपीट और लगातार प्रताड़ित करने का गंभीर आरोप भी लगाया गया है। इस संबंध में कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर गहरी नाराजगी जताई गई है।


सपा नेताओं ने प्रदेश में चल रहे नशा मुक्ति और शराब बंदी अभियान के तहत शिवपुरी में भी शराब पर सख्त रोक लगाने और शहर की बदहाल सड़कों व गड्ढों जैसी बुनियादी समस्याओं के समाधान की मांग की है। पार्टी का कहना है कि यह जनता और किसानों की आवाज उठाने वाला एक नया और मजबूत विकल्प बनकर उभरी है, जो हर वर्ग के हितों के लिए लगातार सक्रिय रूप से संघर्ष कर रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top