केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी अमृत भारत रेलवे स्टेशन और पोहरी रेलवे ओवर ब्रिज का किया निरीक्षण

0


 आधुनिक रेलवे सुविधाओं से शिवपुरी की कनेक्टिविटी, व्यापार और पर्यटन को मिलेगी नई गति


शिवपुरी, केन्द्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने शिवपुरी प्रवास के दौरान नवनिर्मित शिवपुरी अमृत भारत रेलवे स्टेशन का दौरा कर यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन पोहरी रेलवे ओवर ब्रिज का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली।


अमृत भारत रेलवे स्टेशन से शिवपुरी को मिली आधुनिक रेल सुविधा

केन्द्रीय मंत्री  सिंधिया ने कहा कि हाल ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लोकार्पित शिवपुरी का आधुनिक अमृत भारत रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बेहतर रेल कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं को नई गति दे रहा है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह स्टेशन शिवपुरी के नागरिकों को अधिक सुविधाजनक और बेहतर रेल यात्रा का अनुभव प्रदान करेगा।


पोहरी रेलवे ओवर ब्रिज से आवागमन होगा और सुगम

केन्द्रीय मंत्री  सिंधिया ने निर्माणाधीन पोहरी रेलवे ओवर ब्रिज का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह ब्रिज क्षेत्र में आवागमन को अधिक सुगम और सुरक्षित बनाने के साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर करेगा। उन्होंने कहा कि अमृत भारत रेलवे स्टेशन और रेलवे ओवर ब्रिज जैसी परियोजनाएं शिवपुरी के व्यापार, पर्यटन और आवागमन को मजबूती देने के साथ क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेंगी।


निरीक्षण के दौरान विधायक देवेन्द्र जैन, कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा, पुलिस अधीक्षक  यांगचेन डोलकर भूटिया, नगर पालिका अध्यक्ष  गायत्री शर्मा, जिलाध्यक्ष  जसवंत जाटव, पूर्व मंत्री  सुरेश राठखेड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top