शिवपुरी में चोरी का अनोखा मामला: होम थिएटर चुराकर भागने की फिराक में था युवक, दुकानदार ने रंगे हाथ दबोचकर की धुनाई

0


 शिवपुरी शहर के व्यस्ततम इलाके आर्य समाज रोड पर उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक दुकानदार ने अपनी दुकान से होम थिएटर चुराने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध युवक को रंगे हाथों दबोच लिया। चोरी पकड़े जाने के गुस्से में दुकानदार का पारा ऐसा सातवें आसमान पर चढ़ा कि उसने मौके पर ही आरोपी की जमकर खातिरदारी कर डाली। जिसका वीडियो आज की सुबह 10 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पीड़ित दुकानदार का कहना है कि उसकी दुकान में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही थीं, जिससे उसका कारोबार खासा परेशान था। सोमवार को जब यह युवक दुकान के अंदर दाखिल हुआ और मौका पाकर होम थिएटर पर हाथ साफ करने की कोशिश करने लगा, तो दुकानदार की सतर्कता ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। युवक को जैसे ही सामान समेटते देखा, दुकानदार ने बिना एक पल गंवाए उसे दबोच लिया।


हंगामे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ के बीच कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मामला गर्माता देख इसकी सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को अपनी हिरासत में ले लिया है और उसे थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस चोरी के प्रयास में उसके साथ कोई और भी शामिल था या नहीं और पहले हुई चोरियों से उसका कोई कनेक्शन है या नहीं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top