नरवर में भाई की गोली मारकर हत्या, आरोपी भाई व भतीजा गिरफ्तार

0

 


पुरानी रंजिश के चलते वारदात का आरोप, पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल की बरामद


नरवर। नरवर थाना पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार 19 अगस्त 2026 को फरियादी हरिसुत राय ने अपने भाई पंकज राय की पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों बांबी राय और अंकित बनाफर पर पिस्टल से गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस मामले में नरवर थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।


पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रजापति एवं एसडीओपी करैरा आनंद राय के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए बांबी राय पुत्र प्रमोद राय, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बल्लमपुर, थाना प्रेमनगर, जिला झांसी (उ.प्र.) तथा अंकित बनाफर (ठाकुर) पुत्र छत्रपाल बनाफर, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भगवांपुरा, थाना पिछोर, जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया।


पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार आरोपियों ने घटना में पिस्टल का उपयोग करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।


कार्रवाई में निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अभिमन्यु सिंह राजावत, उपनिरीक्षक रायचन्द्र भिलाला, प्रधान आरक्षक सतीश जयंंत, प्रधान आरक्षक राधाकृष्ण बंजारा सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top