भाजपा नेता रामभरोसी शर्मा के भ्राता के निधन पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

0


 कोलारस। कोलारस अनुभाग के ग्राम लुकवासा निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता रामभरोसी शर्मा के बड़े भाई एवं भाजपा मंडल महामंत्री राहुल शर्मा के पूज्य ताऊजी के असामयिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को उनके निज निवास पहुंचे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लुकवासा स्थित निवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोकाकुल परिजनों के साथ बैठकर आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता रामभरोसी शर्मा, मंडल महामंत्री राहुल शर्मा एवं अन्य परिजनों का हाथ थामकर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में वे पूरी तरह से परिवार के साथ खड़े हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top