छात्राओं के सामने साइकिल से स्टंट करना पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को भेजा जेल

0

 


शिवपुरी के खनियाधाना से बड़ी खबर है। छात्राओं के सामने साइकिल से स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और युवक की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया।


मामला खनियाधाना के मुख्य मार्ग का बताया जा रहा है। गुरुवार को कोचिंग जा रही छात्राओं के एक समूह के सामने एक युवक साइकिल से स्टंट करता नजर आया।


वायरल वीडियो में युवक साइकिल को छात्राओं के बेहद करीब ले जाता दिखाई दे रहा है। अचानक हुई इस हरकत से छात्राएं घबरा गईं।


वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो थाना प्रभारी संजय सिंह किरार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की तलाश शुरू कराई।


जांच के दौरान युवक की पहचान हीरा केवट के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।


पुलिस के मुताबिक, युवक के खिलाफ शांति भंग की आशंका को देखते हुए प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस उसे पैदल ही कोर्ट लेकर पहुंची।


कोर्ट में पेश किए जाने के बाद युवक को जेल भेज दिया गया।


स्थानीय लोगों का कहना है कि खनियाधाना में कोचिंग जाने वाले रास्तों पर छात्राओं को परेशान करने या उनके आसपास ऐसी हरकतें किए जाने की शिकायतें पहले भी मिलती रही हैं।


वहीं पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर छात्राओं या आम लोगों को असहज करने वाली हरकतें किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।


वीडियो वायरल होने के बाद हुई इस कार्रवाई से छात्राओं और अभिभावकों में सुरक्षा को लेकर पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top