शिवपुरी नगर के बरिष्ठ साहित्यकार गोविंद अनुज 18 सितम्बर से 22 सितम्बर 26 तक भूटान की राजधानी थिम्पू मे आयोजित होने वाले "भूटान-भारत अंतरराष्ट्रीय साहित्य मैत्री सम्मेलन मे शामिल होने के लिए भूटान के लिए रवाना हो गए।
भूटान पोइट क्लब और प्रगति विचार एवम साहित्य मंच के संयुक्त संयोजकत्व मेें भारत से पचास से अधिक हिन्दी भाषी साहित्यकारो का दल भूटान की राजधानी थिम्पू के लिए दिल्ली से रवाना होगा।
इस आयोजन मे नोएडा,चंडीगढ, झज्जर, बीकानेर, चित्तौडगढ, शिमला, आगरा, उदयपुर, थाणे, बरेली, पटना,ग्वालियर, शिवपुरी भोपाल, मुरादाबाद इत्यादि शहरों के साहित्यकार भाग ले रहे हैं।
इस आयोजन में गोविंद श्रीवास्तव अनुज के गजल संग्रह "देह से यादें लपेटे"का विमोचन भी होना है।
इस हेतु गोविंद अनुज को अनेक साहित्यकारो, समाज सेवियो,प्रबुद्ध नागरिकों ने बधाई प्रेषित की है।



.jpg)