वायरल ऑडियो विवाद: शिवपुरी के फिजिकल थाने में जाटव समाज का प्रदर्शन, शिब्बू पंडित पर जातिसूचक गालियां देने का आरोप

0

 


शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक ऑडियो रिकॉर्डिंग ने शहर की फिजाओं में तनाव घोल दिया है। सोमवार दोपहर 12 बजे समस्त जाटव समाज के लोगों ने कार्यकर्ताओं के साथ फिजिकल थाने में ज्ञापन देते हुए आरोप लगाया है कि मोतीबाबा मंदिर के पीछे, फिजिकल रोड के रहने वाले शिब्बू पंडित नामक एक व्यक्ति ने फोन पर बातचीत के दौरान आदित्य मनु शर्मा के साथ बेहद आपत्तिजनक और जातिसूचक भाषा का इस्तेमाल किया।


शिकायत के मुताबिक, वायरल ऑडियो में शिब्बू पंडित ने खुलेआम दलित समाज के खिलाफ अपमानजनक शब्दों और गालियों का प्रयोग किया, जिससे स्थानीय समुदाय में भारी आक्रोश और मानसिक अशांति का माहौल है। समस्त जाटव समाज ने इस ऑडियो को समाज की गरिमा पर सीधा हमला करार देते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपी के खिलाफ तत्काल संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। समाज का कहना है कि यदि इस तरह की मानसिकता और हरकतों पर तुरंत लगाम नहीं लगाई गई, तो यह शहर के सामाजिक सौहार्द के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। फिलहाल, पुलिस के पास शिकायत पहुंच चुकी है और समाज के लोगों के द्वारा साक्ष्य के तौर पर ऑडियो पेश किए जाने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top