नगर परिषद कर्मचारी प्रमोद ‘पप्पू’ शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई

0


 कोलारस। नगर परिषद कोलारस कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी प्रमोद (पप्पू) शर्मा के कार्यकाल पूर्ण होने पर नगर परिषद परिवार द्वारा भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद के सीएमओ, कर्मचारियों, पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षदों ने श्री शर्मा को पुष्पमाला पहनाकर तथा शाल-श्रीफल भेंट कर उनके उज्ज्वल एवं मंगलमय भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

समारोह में नगर परिषद परिवार ने प्रमोद शर्मा द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान दी गई सराहनीय एवं समर्पित सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्य व्यवहार, सेवाभाव और नगर परिषद के प्रति योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके सेवाकाल की सकारात्मक यादें हमेशा सभी के बीच बनी रहेंगी।

इस अवसर पर सभी ने श्री शर्मा के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं मंगलमय भावी जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में नगर परिषद सीएमओ रमेश भार्गव, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं न.पं. एल्डरमैन पदम जैन, पार्षद विक्की राजौरिया, सुरेश राठौर, प्रताप भानु जाट, राजू भार्गव एवं गोपाल वैश्य रोहित वैश्य राम सडैया, दीपक भार्गव (ठेकेदार) सहित नगर परिषद के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम आत्मीय माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें सभी ने प्रमोद शर्मा के आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top