श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, कमालगंज में मुस्लिम समाज ने किया शोभायात्रा का भव्य स्वागत

0


 शिवपुरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार 3 सितंबर 2026 को कमालगंज क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा का मुस्लिम समाज की ओर से आत्मीयता एवं श्रद्धा के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत कर आपसी प्रेम, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

शोभायात्रा के स्वागत कार्यक्रम में पार्षद इस्माइल खान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष इकबाल खान, हसन खान, कमर अली, शहजाद खान, अख्तर खान, याकूब खान,लुकमान खान, इल्यास खान, उस्मान खान, जाबेद  खान,मंजूर खान, जलील खान, आजाद खान, असलम खान, भादर खान, इस्लाम खान, हलीम खान, ताहिर खान, सलीम खान, सलमान खान, रियाज खान, सिराज खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया। मुस्लिम समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा का किया गया स्वागत क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द की एक सुंदर मिसाल बनकर सामने आया।

कमालगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुस्लिम समाज का यह स्वागत कार्यक्रम एक बार फिर यह संदेश दे गया कि—धर्म भले अलग हों, लेकिन दिलों में भाईचारा और इंसानियत सबसे ऊपर है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top