गोपालपुर पुलिस की अवैध हथियारों पर कार्रवाई, देशी भरमार बंदूक समेत आरोपी गिरफ्तार

0

 


शिवपुरी। जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गोपालपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी हाथ से बनी भरमार बंदूक के साथ पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बंदूक के साथ बारूद और लोहे के छर्रे भी बरामद किए हैं। जब्त हथियार और सामग्री की कुल कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में अवैध हथियार रखने, लाने-ले जाने और उनका इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में गोपालपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक राधेश्याम शिवहरे और उनकी टीम को मुखबिर से अवैध हथियार के संबंध में सूचना मिली।

मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 14 सितंबर 2026 को ग्राम गोपालपुर निवासी टीपू खान पिता मुंशी खान, उम्र 28 वर्ष को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी हाथ से बनी भरमार बंदूक, बारूद और लोहे के छर्रे बरामद किए गए।

पुलिस ने बरामद हथियार और सामग्री को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ गोपालपुर थाने में अपराध क्रमांक 47/26, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने प्रकरण को विवेचना में लेकर आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध हथियार रखने वालों में हड़कंप की स्थिति है। पुलिस द्वारा यह पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top