सायबर सेल शिवपुरी द्वारा फरियादी को शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कराने पर दुगुना लाभ कमाने का लालच देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ्रॉड की गई राशि लगभग 17 लाख रुपये फरियादी को वापस कराये गये

0


शिवपुरी : दिनांक 01.07.2024 को शिकायतकर्ता जितेन्द्र लोधी निवासी खनियाधाना शिवपुरी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला शिवपुरी में शिकायती आवेदन देकर बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने पर दुगुना लाभ कमाने का लालच देकर फरियादी को ऑफलाईन (डीमेट) एकाउंट खुलवाने का परामर्श देकर खाता खुलवाया गया, तथा फरियादी को ट्रैडिंग के नाम पर फ्रॉड कर कुल 16,56,600/-रूपय फ्रॉड कर लिये है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के द्वारा शहर में घटित हो रहे सायबर क्राइम के संबंध में प्रभावी कर्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है अतः श्रीमान जी के दिये गये निर्देशो के पालन में एंव अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले के मार्गदर्शन में सायबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट एवं उनकी सायबर सेल टीम द्वारा तुरंत विधिक कार्यवाही कर एवं फरियादी के खाते की पूरी जानकारी हांसिल कर बैंक के खाते से ट्रान्सफर हुये पैसो की जानकारी एकत्रित की गयी। फरियादी के खाते से ट्रांसफर की 16,56,600 रु. की राशी अन्य विभिन्न बैंक के खातो में ट्राजेक्शन हुआ था अन्य विभिन्न बैंक से संम्पर्क कर संबंधित खातो का ब्योरा लिया गया । तत्पश्चात अन्य विभिन्न बैंकों से संम्पर्क कर 16,56,600/- रूपये आवेदक को वापस कराये गये। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से फरियादी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी आकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय व सायबर टीम की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।

सरानीहय भूमिका सायबर सेल प्रभारी उनि, धर्मेन्द्र सिंह जाट (मुख्य भूमिका), सउनि. अजय पाल, कार्य.प्र.आर. विकास सिंह चौहान, आर. जलज रावत (मुख्य भूमिका), आर. दामोदर परिहार, आर. आलोक व्यास, आर. मानवेन्द्र गुर्जर।

सायबर सेल शिवपुरी द्वारा सायबर अपराध से बचने के लिये बेहतर उपाय है-

*फर्जी लोन एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।

*किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ सांझा ना करें।

*अकसर इंटरनेट यूजर को पैसे ईमेल और मैसेज आते रहते हैं। जिन पर अनजान लिंक होते हैं। ऐसे में *हमें इन ईमेल और मैसेज से सावधान रहना चाहिए और हमें इन ईमेल और मैसेज में लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए। अनजान वेबसाइट पर हमें लॉगिन नहीं करना चाहिए। ओटीपी साझा न करें।

नोट- साईबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना शिवपुरी शाईबर क्राईम के हेल्प लाईन नम्बर 7049123288 एवं राष्ट्रीय हेल्पलाईन नमबर 1930 पर दे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top