नव विवाहिता की शिकायत के बाद थाने पहुंचे जेठ ने थाने से लौटने के बाद फांसी लगाकर किया सुसाइड

0

 


शिवपुरी। शिवपुरी के पिछोर मायापुर थाना क्षेत्र के बगरवारा गांव की एक नव विवाहिता की शिकायत के बाद थाने पहुंचे जेठ ने थाने से लौटने के बाद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक पवन सेन का शव मायापुर थाना क्षेत्र के कड़ेसरा गांव की नदी के पास पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। घटना रविवार के दोपहर की हैं। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम शव का पोस्टमार्टम कराया और सब को उनके घर वालों को सौंप दिया फिर परिजनों ने ग्राम बघरवारा पहुंचकर घर के सामने ही सब को रखकर पिछोर रनोद रोड पर कर दिया चक्का जाम और दो पुलिसकर्मी और तीन गांव के ही लोगों पर लगाने लगे हत्या का आरोप फिर वही काफी समय बाद सबको खटिया पर रखकर पिछोर की ओर ले जाने लगे वहीं 4 घंटे लगा जाम की सूचना एसडीओपी प्रशांत शर्मा को लगी तभी एसडीओपी और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे पहुंचते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए परिजनों को भरोसा दिलाया मामले की पूरी जांच कराएंगे जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और  जाम को हटवाया। 

 शिवपुरी से  युसूफ खान की रिपोर्ट

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top