शिवपुरी के थाना सुभाषपुरा क्षेत्र अंतर्गत गुरावल गाँव के पास रात्रि में ग्वालियर से शिवपुरी आ रहे दंपति की कार का टायर हुआ पंचर, डायल-112/100 जवानों ने सहायता कर गंतव्य के लिए रवाना किया

0

 


शिवपुरी के थाना सुभाषपुरा क्षेत्र अंतर्गत गुरावल गाँव के पास कॉलर की कार का टायर पंचर हो गया है कॉलर के साथ उनका परिवार है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100  भोपाल में दिनाँक 04-04-2025 को रात्रि 11:41 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100  वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100  स्टाफ आरक्षक रवीन्द्र शर्मा पायलेट राम गोपाल झा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि अजय यादव जी अपने परिवार के साथ ग्वालियर से शिवपुरी आ रहे थे रास्ते में कार का टायर पंचर हो गया था,  जैक न होने के कारण एवं आसपास से कोई मदद न मिलने पर अजय यादव जी ने डायल-112/100 पर कॉल कर मदद माँगी थी। डायल-112 स्टाफ ने एफ़ आर व्ही में रखे जैक की मदद से टायर खोल कर कार में स्टेपनी फिट करके परिवार को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। देर रात सहायता करने के लिए दंपति द्वारा डायल-112 सेवा का आभार व्यक्त किया गया।



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top