कोलारस पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये फोरलेन भेड़फार्म के पास ट्रक क्रमांक MP-09-DM-7269 को जप्त कर उसमे भरे 32 नग गौवंश को बरामद किया एवं फरार आरोपी चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया

0


 पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा सम्पूरर्ण जिले में अपराध की रोकथाम करने, गुण्डा एवं अपराधियों की धर पकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं श्रीमान एसडीओपी विजय कुमार यादव अनुभाग कोलारस के मार्गदर्शन में आज दिनांक 05.04.2025 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पडोरा झांसी कोटा फोरलाईन राजू ढावा के पास भेड़फार्म के पास ट्रक क्रमांक MP-09-DM-7269 में डबल स्टोरी कर उक्त ट्रक में क्रूर्ता पूर्वक गाय के पशु भरे हुये खडा हुआ है । उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के टीम तैयार कर मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुंचे जहां ट्रक क्रमांक MP-09-DM-7269 खडा दिखा पुलिस की गाडी आता देखकर आरोपी चालक मौके से भाग गया । उक्ट ट्रक की तिरपाल निकालकर देखा तो उसमें क्रूर्ता पूर्वक 32 नग बैल भरे हुये थे जिनमें से दो मृत अवस्था में व 30 जिन्दा   मिले । मौके पर ट्रक व बछडों को पुलिस कब्जे लिया गया एवं उक्त बछडों को गौरी गौशाला ग्राम भडौता में अस्थाई सुपुर्दगी पर छोडे गये । ट्रक चालक के विरुद्ध प्रथक से अपराध धारा 11 पशुओं क्रूर्ता अधि., 4,6,9 म.प्र. गौवंश प्रतिषेध अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया है । 

उक्त कार्यवाही में निरी. रवि चौहान, उनि. सौरभ तोमर, सउनि. गनेश्वर पैंकरा, प्र.आर. दिलीप सिंह, प्र.आर. नरेश दुबे, प्र.आर. डैनी कुमार, प्र.आर. सुभाष यादव, आर. राहुल परिहार, आर. ओमसिंह, आर. दीपक जाट, आर. देशराज राठौर, आर. नाहरसिंह, आर. सौरभ पचौरी, आर.चा. बलराम मोगिया की विशेष भूमिका रही ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top