नगर में निकली विशाल चुनरी यात्रा जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा नगर पत्रकार संघ ने किया स्वागत

0


 कोलारस | नगर में हर साल की भांति इस साल भी चेत नवरात्र में सप्तमी शनिवार के दिन मां काली की विशाल चुनरी यात्रा बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ निकाली गई ।  जो की चुनरी यात्रा रामलीला मैदान से सुबह 8 वजे प्रारंभ हुई  जो कि मानीपुरा जगतपुर रोड से होते हुए बस स्टैंड से गुजरते हुए एप्रोच रोड होते हुए सदर बाजार से प्राचीन काली माता मंदिर पर जय माता दी के जयकारों के साथ बैंड बाजे से पहुंचीं। इस दौरान चुनरी यात्रा का नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया। स्वागत करने वालों में समाजसेवी एवं पत्रकार संघ भी शामिल रहा। इस चुनरी यात्रा में बच्चे महिलाएं बुजुर्ग युवक भी भारी संख्या में सम्मिलित रहे चुनरी यात्रा प्राचीन काली माता मंदिर पर पहुंचने के बाद मैया को अर्पण की गई तत्पश्चात  माता की आरती वंदना ,कीर्तन के बाद भक्तों को प्रसाद वितरण भी किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top