ग्राम मोहरा में ग्राम वासियों द्वारा धूमधाम से निकाला गया माता रानी का झंडा

0


 कोलारस। ग्राम मोहरा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के अवसर पर नवमी रविवार को मां काली और मां  सिंगेला की विशाल झंडा यात्रा बड़ी धूमधाम व श्रद्धा भाव से निकली  गई यह भव्य यात्रा सुबह 9:00 बजे ग्राम मोहरा से प्रारंभ होकर मां देलाखेड़ी आश्रम माता के मंदिर पहुंची चैत्र नवरात्रि में श्रद्धालु गांव में नौ दिन तक माता रानी के झंडे की पूजा करते हैं ग्राम सरपंच पवन धाकड़ और पूर्व सरपंच राजेंद्र धाकड़ और सभी ग्राम वासियों द्वारा चैत्र नवरात्रि की नवमी को गांव से पैदल यात्रा द्वारा माता रानी के झंडे को धूमधाम से मां देलाखेड़ी आश्रम माता काली और सिंगेला माता रानी के दरबार में झंडे को अर्पित किया जाता है इस धार्मिक यात्रा में महिलाओं , बच्चों , युवकों और बुजुर्गों की बड़ी ही संख्या में सहभाविकता रही मंदिर पहुंचकर झंडे को मां काली और मां सिंगेलो को अर्पित किया गया इसके पश्चात भक्तों द्वारा माता की आरती वंदना की इसके बाद माता का दरबार लगाया गया अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top