अज्ञात बच्चे और व्यक्तियों द्वारा दोपहर के समय घर में पत्थर फेंके जाने के संबंध में महिला ने थाने में लगाई गुहार

0

 


कोलारस। कोलारस के जगतपुर स्थित मजिस्ट्रेट साहब की कोठी से लगी सरकारी कॉलोनी में स्थित रिंकी कोली पति मनोज कोली ने बताया कि मेरे घर में मंगलवार को दोपहर के समय बहुत सारे पत्थर फेंके गए हैं जिससे मेरी बच्चियां 6 और 13 वर्षीय तथा मैं सभी दहशत में हैं। मेरे पति ग्वालियर रहते हैं। मैं और मेरी बच्चियों हम अकेले ही रहते हैं। अज्ञात बच्चे और व्यक्तियों द्वारा कभी भी अप्रिय घटना हमारे यहां घटित हो सकती है जान-माल को नुकसान पहुंचा सकते हैं। तीन माह पूर्व भी हमारे द्वारा 21 /12/ 2024 को कोलारस थाने में इसी के चलते शिकायत दर्ज की गई थी लेकिन अभी तक कोई भी हल नहीं हो पाया। उस समय भी हमारे घर पर पत्थर, दीपक, टमाटर फेंके गए थे जिसकी शिकायत थाने में की गई थी।

बिना पति की अकेले रहने वाली महिला ने जान-माल की सुरक्षा करने तथा शातिर बदमाशों को पकड़कर उन पर उचित दंडात्मक कार्रवाई करवाने एवं ऐसे पत्थर बाजों पर पुनः घर की शांति व्यवस्था हेतु कोलारस थाने में आकर आवेदन देकर रोते हुए गुहार लगाई। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top