एक देश एक चुनाव के तहत होटल फूलराज में हुई बैठक संपन्न

0

 


कोलारस। कोलारस के होटल फूलराज में एक देश एक चुनाव के तहत भाजपा  ने बैठक आयोजित की। इसी दौरान  बैठक में कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए वन नेशन वन इलेक्शन  बहुत ही जरूरी है क्योंकि इससे समय और पैसे की बर्बादी होने से बचेगी। इस समय यह बहुत ही एक देश की आवश्यकता है।  बार बार देश में चुनाव होने से विकास में बाधा आती है। साल भर देश में विधानसभा चुनाव होते रहते हैं जिससे धन और बल की बरबादी होती है. एवं बैठक में शामिल हुए  वरिष्ठ भाजपा नेता  धैर्यवर्धन शर्मा ने कहा कि बार बार आचार संहिता लगने से काम बाधित होता है. लोगों में जागरूकता होनी चाहिए ये राष्ट्रीय अभियान बने ताकि सबका भला हो सके।  राष्ट्र निर्माण के लिए वन नेशन वन इलेक्शन बहुत ही आवश्यक हैं। इस मौके पर कोलारस विधायक महेंद्र सिंह यादव भाजपा वरिष्ठ नेता धैर्यवर्धन शर्मा जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखर धाकड़ पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष  गुरप्रीत सिंह चीमा जिला पंचायत सदस्य नवल सिंह सोलंकी महामंत्री राम सडैया भाजपा मीडिया प्रभारी अनंत सिंह जाट, एडवोकेट शंकर लाल रावत अनिल गुप्ता दीपक जैन कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता सदस्य मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top