दिनांक 04.06.25 को फरियादी अनिल पुत्र राकेश परिहार उम्र 25 साल नि० ग्राम कुरथरा थाना बडोनी जिला शिवपुरी ने आरोपीगण शिवानी परिहार, संजीव उर्फ साजन परिहार, प्रियदर्शनी परिहार, राहुल पाल, सुमन पाल, छोटू पाल के विरूद्ध ब्लैकमेल कर 2000 रुपये ऐंठने की रिपोर्ट की थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से उपरोक्त आरोपीगणो के विरूद्ध अप0क्र0 176/25 धारा 308(5), 308(6), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस का कायम कर आरोपीगणों की तलाश शुरु कर दी। पूर्व में आरोपी छोटू लोधी, सुमन लोधी को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपीगणो की गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास किये गये लेकिन आरोपीगणो की गिरफ्तारी नही होने से पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा आरोपीगणो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 5000-5000 रुपये के ईनाम की घोषणा की।पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड के निर्देशन में अति० पुलिस अधीक्षक संजीव मुले द्वारा आरोपीगण को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये बाद एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें निरी० मनोज राजपूत थाना प्रभारी भौती व पुलिस फोर्स द्वारा आज दिनांक 19.09.2025 को आरोपी राहुल पाल पुत्र रमेश पाल उम्र 19 साल नि0 ग्राम शेरपुर थाना पिछोर जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय पिछोर में पेश किया गया।
सराहनीय कार्यवाहीः- निरीक्षक मनोज सिंह राजपूत थाना प्रभारी भौती, प्र0आर0 234 प्रहलाद सिंह यादव, आर0 169 पुष्पेन्द्र सिंह, आर0 688 आलोक जैन, आर0 260 गजेन्द्र शर्मा, आर0 240 पीकेश कुमार, आर0 358 दुर्गाविजय रावत, आर0 578 बृजेश राणा, आर0 534 राम प्रसाद गुर्जर, आर0 724 दीपेन्द्र सिंह गुर्जर की अहम भूमिका रही।
सहयोगी जनता - सक्रिय पुलिस - सुरक्षित समाज


