पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, अवैध शराब, अपराध नियंत्रण एवं नाबालिक बालिका को दस्तयाब करने के निर्देश दिये गये थे उक्त निर्देशों के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं सी एस पी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 12.09.2025 को फरियादिया निवासी करोदी संबेल शिवपुरी ने अपनी नावालिक लडकी के संदेही अभिषेक व्दारा बहला फुसलाकर भगा कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट की थी जिस पर से अपराध क्रमांक 224/25 धारा 137 (2) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान दिनांक 15.09.25 को नावालिक अपहर्ता को दस्तयाव किया गया अपहर्ता के कथनो के आधार पर प्रकरण मे धारा 64 (2) एम, 87, बीएनएस 5 एल/6 पॉक्सो एक्ट ईजाफा की गई मामले की गम्भीरता को देखते हुये बरिष्ठ अधिकारियो व्दारा आरोपी के गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। उक्त आदेश के पालन मे आज दिनांक 16.09.25 को आरोपी अभिषेक जाटव पुत्र जयराम जाटव उम्र 26 साल निवासी करौदी कालौनी शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नवीन सिह यादव, प्रआर. 705 राजेश कुमार महिला आर.509 प्रियंका गौतम, महिला आर. 1072 रुबी रघुवंशी, आर.226 जितेन्द्र धाकड, आर. 71 राजदेव चौधरी, आर.1131 प्रेमसिह रावत।


