पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा फरारी बदमाश, अवैध हथियार से अपराध की नियत से घूमने वालो के विरुध्द अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एव एसडीओपी करेरा डॉ आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिंह छावई एवं उनकी टीम के द्वारा लगातार मुखबिर मामूर कर दविश देकर कार्यवाही की जा रही है। अभियान के क्रम मे दिनांक 21.09.2025 को एसडीओपी करेरा को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना करैरा के अप० क्र0 491/25 एवं 655/25 में फरारी बदमाश 10 हजार का इनामी आरोपी गुड्डू उर्फ नहार सिहं ग्राम लालपुर के सिद्ध बाबा के मंदिर पर बारदात करने की नियत से बैठा है, मुखविर की सुचना से एसडीओपी करेर द्वारा हमराही फोर्स को ब्रीफ कर रवाना होकर मुखविर के बताये स्थान पर पहुंचे तो मुखविर के वताये हुलिये का व्यक्ति बैठा हुआ दिखा जिसने पुलिस को देख कर भागने के प्रयास किया जिसे घेरा वंदी कर पकडा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम गुड्डू उर्फ नहार सिहं गौतम पुत्र हरनाम सिहं गौतम उम्र 23 साल नि० ग्राम हिनोतिया थाना सोनागिर जिला दतिया हाल नि० ग्राम लालपुर थाना करैरा का होना बतायी आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से अपराध सदर में प्रयुक्त एक 315 बोर का देशी कट्टा तथा एक 315 बोर की बंदूक को जप्त किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
/*-- Don't show description on the item page --*/
/*-- If we are replacing the title, force it to render anyway, and it'll be hidden in CSS. --*/


