पोहरी वन परिक्षेत्र में अवैध वृक्ष कटाई एवं आखेट की तैयारी करते दो आरोपी गिरफ्तार

0


 शिवपुरी :  मुख्य वन संरक्षक शिवपुरी वन वृत्त आदर्श श्रीवास्तव एवं वनमंडलाधिकारी शिवपुरी सुधांशु यादव के निर्देशन में तथा उप वनमंडलाधिकारी शिवपुरी आदित्य शांडिल्य एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी श्रुति राठौर के मार्गदर्शन में गतदिवस वन परिक्षेत्र पोहरी की बीट इन्दुर्खी में गश्ती के दौरान वन अमले को कुल्हाड़ी की आवाज सुनाई दी मौके पर पहुंचने पर दो व्यक्तियों को सागौन वृक्ष काटते हुए पकड़ा गया


गिरफ्तार आरोपियों के नाम हरिसिंह पुत्र बाबू आदिवासी एवं रामचरण पुत्र श्याम आदिवासी, निवासी ग्राम तेलनी, थाना शाहबाद, तहसील शाहबाद, जिला बारां (राजस्थान) हैं पूछताछ एवं स्थल निरीक्षण में यह भी पाया गया कि आरोपियों द्वारा राजस्थान से लगे वनक्षेत्र पी.एफ. 839 एवं पी.एफ. 840 की सीमा पर नाले के किनारे आखेट हेतु मचान बनाया गया था। आरोपियों के कब्जे से दो धारदार कुल्हाड़ियाँ एवं एक गुलेल बरामद की गई जाँच में यह स्पष्ट हुआ कि उन्होंने कुल 14 सागौन वृक्ष काटे हैं दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 एवं वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा 21 सितम्बर को न्यायालय जेएफएमसी पोहरी में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर सब-जेल पोहरी भेजा गया। इस कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक नवल किशोर शर्मा एवं बीटगार्ड इन्दुर्खी दिनेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा.!!

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top