थाना करैरा पुलिस द्वारा अपराध क्र 672/25 मे चोरी गयी भैंसों की पतारसी करते हुये 24 घंटे के भीतर चोरी गयी भैंसों को बरामद कर, घटना मे प्रयुक्त एक महिन्द्रा लोडिंग एवं एक मोटर सायकिल सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया

0


 दिनांक 20/09/25 को फरियादी महेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र हाकिम सिह उम्र 37 साल नि0 कृष्णागंज थाना करैरा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि दिनाँक 19.09.2025 के रात्रि उसने अपनी 03 भैसें 01 पड़े को अपने छप्पर में बाँध दी थी जो कुल करीवन 320000 रूपये कीमत की होंगी उनको कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा कर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना करेरा पर अपराध क्र 672/25 धारा 331(4), 305 (1) बीएनएस का पंजीवद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थ, जुआ सट्टा, अवैध हथियार, अवैध खनन परिवहन, मोटर सायकिल चोर एवं वारन्टियों को जीरो टालरेन्स अपनाने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देशों के पालन में अति0 पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. डॉ आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना करैरा पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आनन्द सागर के पीछे घने जंगलो में एक सफेंद रंग की पिकअप लोडिंग गाडी खडी है और उसके पास ही कुछ भैंसे भी है मुखविर सूचना की तस्दीक हेतु आनन्द सागर के पास मय फोर्स के रवाना होकर पहुंचे तो घने जंगलो के बीच में एक सफेंद रगं की महिंद्रा पिकअप लोडिंग गाडी खडी दिखाई दी जिसके पास ही कुछ भैंसे भी मौजूद थी पुलिस को देखकर संदिंग्ध व्यक्ति भागने लगे जिन्हे फोर्स की मदद से घेरकर पकडा तथा मौके पर जंगल में लोडिंग गाडी खडी करने व भैंसो के संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होने दिनांक 19.09.25 की रात्रि में करैरा कस्वा से भैंसे चोरी करके लाना बताया मौके पर मौजूद फरियादी महेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा अपनी चोरी गई भैंसो को पहचानना बताया। उपरोक्त व्यक्तियो से उनके नाम पते पूछने पर आरोपियों ने अपने नाम 1. नैतिक खटीक पुत्र नरेश खटीक उम्र 19 साल निवासी तालपुरा गिर्राज मंदिर के पास दिनारा , 2.दीपक वंशकार पुत्र रामजीलाल वंशकार उम्र 22 साल निवासी ग्राम आवास दिनारा, 3. गजेन्द्र वंशकार पुत्र महेश वंशकार उम्र 23 साल निवासी बाजना रक्सा झांसी हाल मुन्ना ढाबा के पास दिनारा द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर आरोपीगणो के कब्जे से तीन भैसे तथा एक छोटा पडा तथा एक महिन्द्र पिकअप लोडिंग गाडी एंव एक काले रंग की मोटर साईकल बिना नम्वर की  विधिवत जप्त की गई। पूंछताछ पर आरोपियों ने बताया कि वाहन चालक जयेन्द्र लोधी पुत्र महेश लोधी 35 साल नि0 रक्शा जिला झाँसी जो कि चोरी मे सामिल था पुलिस को देखकर अपने 03 साथिंयो के साथ फरार हो गया है।

जप्त मसरुका – तीन भैंसे तथा एक छोटा  पडा  कीमती 3,20000 रूपये, एक महिन्द्र पिंकअप लोडिंग गाडी कीमती 6,50000 रूपये एवं एक काले रंग की मोटर साईकल कीमती 60,000 रूपये।

सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई, प्र आर0 प्रतिपाल सिंह, प्रआर मोहन सिंह , आर0 राधवेन्द्र पाल।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top