आक्रोश रैली निकालकर राहुल गांधी का पुतला फूंका

0

 


- प्रधानमंत्री मोदीजी की स्वर्गीय माताजी के लिए अपशब्दों का उपयोग करने पर भाजपा ने जताया विरोध

- मातृशक्ति ने ‘राहुल गांधी शर्म करो’, ‘जीतू पटवारी शर्म करो’ के नारे लगाए

शिवपुरी। कांग्रेस नेता व सांसद राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय माताजी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने तथा मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा प्रदेश की महिलाओं को सर्वाधिक शराब पीने वाली बताने पर देशभर की मातृशक्ति में गहरा आक्रोश है। इसी आक्रोश को व्यक्त करने के लिए सोमवार को माधव चौक  शिवपुरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक विरोध रैली निकाली और राहुल गांधी का पुतला फूंका।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विकास दंडौतिया ने बताया कि महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव के नेतृत्व में यह आक्रोश रैली माधव चौक से निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताएं और पदाधिकारी शामिल थीं। उन्होंने ‘राहुल गांधी शर्म करो’, ‘जीतू पटवारी शर्म करो’, ‘नारी शक्ति के सम्मान में, भाजपा मैदान में’ जैसे नारे लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। वहां उपस्थित मातृशक्ति ने राहुल गांधी के पुतले की जूते-चप्पलों से पिटाई कर महिलाओं के अपमान के लिए उनसे माफी मांगने की मांग की। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के पुतले को आग के हवाले कर दिया।

इस अवसर पर   महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा शिवहरे, नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि "राहुल गांधी सहित समूची कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदीजी को गाली देते-देते अब उनकी स्वर्गीय माताजी को गालियां देने लगे हैं। कांग्रेसियों ने निर्लज्जता की सारी हदें पार कर दी हैं।" उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का यह अपमान देश की जनता सहन नहीं करेगी और कांग्रेसियों को उनके कर्मों की सजा अवश्य देगी। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरवीर रघुवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष राजू बाथम, महामंत्री गगन खटीक, अशोक खंडेलवाल मंत्री मुकेश चौहान जिला उपाध्यक्ष पवन जैन नवाब सिंह कुशवाहा दिलीप मुद्गल, मंडल उपाध्यक्ष गिर्राज शर्मा, विपुल जैमनी, डॉ, राकेश राठौर, राजीव जैन, जितेंद्र राठौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष नवनीत सेन, अमित भार्गव, प्रभात मिश्रा, कपिल भार्गव, लवलेश जैन, आकाश राठौर आदि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top