करौंदी कॉलोनी में पानी के विवाद से बढ़ा बवाल, दो पक्षों में जमकर मारपीट, चार लोग गंभीर घायल

0


 शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र की करौंदी कॉलोनी में तीन दिन पहले पानी को लेकर शुरू हुआ विवाद रविवार शाम बड़े बवाल में बदल गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठियों व कुल्हाड़ियों से जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


जानकारी के अनुसार तीन दिन पहले पानी भरने को लेकर सुदामा पाराशर और शैलेन्द्र सिंह धाकड़ के भांजे अरविंद व आकाश के बीच कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ा कि झड़प तक पहुंच गया। इसके बाद अरविंद और आकाश ने दूसरा किराए का मकान देख लिया था। रविवार को जब वे मकान खाली करने पहुंचे तभी सुदामा पाराशर, उसका भाई और दोनों बेटे लाठी-कुल्हाड़ी लेकर आ धमके और हमला कर दिया। इस दौरान कैलाश, शांति, रायसिंह, अरविंद और आकाश से जमकर मारपीट की गई। इनमें शांति और रायसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।


वहीं, दूसरी ओर रमा पाराशर का कहना है कि शैलेन्द्र सिंह और उसके परिवार के लोगों ने अचानक घर पर हमला कर दिया और उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। इस घटना में सुदामा पाराशर और बिट्टू गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


फिजिकल थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया कि झगड़े में दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्षों की ओर से एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top