Economy highlight:
Share Market: सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी Breaking News Update
एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख के अनुरूप सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई।
विशेषज्ञों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों के लगातार खरीदारी से भी बाजारों को मजबूती मिली।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 201.23 अंक चढ़कर 84,881.09 अंक पर और एनएसई निफ्टी 64.8 अंक की बढ़त के साथ 25,924.90 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर लाभ में रहे।
वहीं आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, एचडीएफसी बैंक और सन फार्मा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे।
अमेरिका के अधिकतर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59.62 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,468.32 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,077.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Related: Health Tips
Posted on 18 December 2025 | Check सत्यालेख.com for more coverage.
.jpg)
