पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा अवैध शराब अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले व एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20.01.2026 को दोपहर में थाना बैराड पुलिस को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि सकतपुर रोड पर एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध रुप से देशी हाथ भट्टी की कच्ची शराब रखे हुये है तथा विक्री करने के लिये कहीं ले जाने वाला है मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान सकतपुर रोड पर पहुंचे तो एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पूँछा तो उसने अपना नाम मुकेश पुत्र खैरुराम कुशवाह उम्र 36 साल निवासी बेहरगवां थाना बैराङ जिला शिवपुरी का होना बताया जिनके कब्जे से दो प्लास्टिक की केनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब 80 लीटर कीमती 16000 रुपये की जप्त की गई। आरोपी के पास कोई वैध लायसेन्स न होने से मौके पर ही शराब को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
सराहनीय कार्यवाही :- निरी सुरेश शर्मा, प्रआर. 947 इकबाल अहमद, आर. 875 ज्ञानसिंह रावत, आर. 720 राहुल किरार, आर. चा. 72 मनीष परिहार की विशेष भूमिका रही ।


