करैरा : करैरा में अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन ने अब खुलकर मोर्चा खोल दिया है सोमवार को करैरा एसडीएम अनुराग निंगवाल एवं तहसीलदार कल्पना शर्मा ने हाईवे किनारे बने भवनों और चल रही प्लॉटिंग का अचानक औचक निरीक्षण किया प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले भू-माफियाओं और कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बिना अनुमति बने भवनों, अवैध प्लॉटिंग और नियमों के विरुद्ध किए जा रहे निर्माण कार्यों की बारीकी से जांच की इस दौरान कई भवनों और कॉलोनियों को चिन्हित किया गया, जिन पर आगे कार्रवाई की तैयारी की जा रही है
प्रशासन की इस सख्ती के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है एक भू-माफिया ने नाम न छापने की शर्त पर कहा
अब क्या होगा, रात भर नींद नहीं आई… पहली बार एसडीएम को खुद सड़क पर उतरकर निरीक्षण करते देखा है.!!


