मध्यप्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना देहात शिवपुरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है

0


 मध्यप्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना देहात शिवपुरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पुलिस ने बीते 06 माह से अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल कोटा, राजस्थान से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया है।

जानकारी के अनुसार, 01 जुलाई 2025 को फरियादी द्वारा थाना देहात शिवपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री उम्र लगभग 14 वर्ष को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है।

इस संबंध में थाना देहात शिवपुरी में अपराध क्रमांक 258/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी  अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजय मुले, नगर पुलिस अधीक्षक  संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात शिवपुरी द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर बालिका की तलाश करते हुए कोटा, राजस्थान में दबिश दी, जहाँ से आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।

इस सराहनीय कार्य में

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह मावी,

प्रधान आरक्षक दीपचंद्र, देवेंद्र सेन,

आरक्षक अरुण मेवाड़ोस, शकील खान, नवेंद्र शर्मा,

महिला आरक्षक अंजली पाठक, कीर्ति शर्मा

सहित थाना देहात शिवपुरी पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

शिवपुरी पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top