कोलारस नगर के विकास को लेकर सकारात्मक पहल थीम रोड निर्माण की उठी मांग

0


 कोलारस ! कोलारस नगर के विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री दीपक जैन लाइट वालों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर कोलारस नगर की मुख्य सड़क को थीम रोड के रूप में विकसित किए जाने हेतु ज्ञापन सौंपा।दीपक जैन ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कोलारस नगर की मुख्य सड़क न केवल यातायात की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है, बल्कि यह नगर की पहचान भी है। यदि इसे आधुनिक सुविधाओं से युक्त थीम रोड के रूप में विकसित किया जाता है, तो इससे नगर की सुंदरता बढ़ेगी, व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा और आमजन को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस मांग को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे विकास कार्यों पर सरकार संवेदनशीलता के साथ विचार करती है और संबंधित विभागों से चर्चा कर उचित कदम उठाए जाएंगे।

इस पहल से नगरवासियों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि थीम रोड बनने से कोलारस नगर का समग्र विकास होगा और यह क्षेत्र एक नई पहचान मिलेगी,

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
NewsLite - Magazine & News Blogger Template
To Top