भूसा व्यापारी की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात ट्रक चालक फरार

0


 शिवपुरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भूसा व्यापारी की मौत हो गई। ककरवाया कट फोर लाइन पर अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


हुकुमचंद शिवहरे (50), निवासी सर्किट हाउस रोड, शिवपुरी ने थाना पहुंचकर जुवानी रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ककरवाया गांव स्थित उनकी गट्टा फैक्ट्री से उनके चाचा कैलाश शिवहरे (60) पुत्र जीवनलाल शिवहरे, शाम करीब 6:45 बजे मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे ककरवाया कट फोर लाइन पहुंचे, तभी पीछे से आए एक अज्ञात ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।


टक्कर लगते ही कैलाश शिवहरे सड़क पर गिर पड़े। उनके सिर के पीछे गंभीर चोट आई, खून बह रहा था और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें थीं। सूचना मिलने पर हुकुमचंद शिवहरे अपने चचेरे भाई प्रभांशु शिवहरे के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत कार से मेडिकल कॉलेज शिवपुरी ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाकर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
/*-- Don't show description on the item page --*/
To Top